बिहार में नगर निकाय चुनाव में पीले रंग के बैलेट पेपर के माध्यम से मेयर और नगर परिषद् एवं नगर पंचायत के मुख्य पार्षदों का चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में भी सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका ) सह जिलाधिकारी को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया है। निर्देश में बैलेट पेपर की त्रुटि रहित छपाई ससमय किए जाने पर जोर दिया गया है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर छपाई इस्तेमाल किए जाएंगे।
आयोग के अनुसार चुनाव में तीन रंगों के बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। सफ़ेद बैलेट का इस्तेमाल वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए होगा। जबकि स्काई ब्लू रंग के बैलेट के माध्यम से उप मेयर और उप मुख्य पार्षदों का चुनाव होगा। स्काई ब्लू रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल नगर निगम पार्षद ,नगर पंचायत व नगर परिषद् पार्षद के लिए भी किया जाएगा। तीन अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर होने से मतदाता को वोट डालने में आसानी होगी। वह विभिन्न पदों के अनुरूप वोट के सकेंगे।