Uttarakhand: पांच सितंबर से देहरादून में होगा विधानसभा का मानसून सत्र, अनुपूरक बजट होगा पेश

[ad_1]

Uttarakhand Cabinet Decision Assembly Monsoon session will held in Dehradun from 5 September

उत्तराखंड विधानसभा
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र देहरादून में पांच सितंबर से होगा। सत्र आठ सितंबर तक प्रस्तावित किया गया है। सत्र में अनुपूरक बजट पेश होगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बता दें कि विधायी विभाग का छह सितंबर से 12 सितंबर के बीच विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया। इस पर विमर्श करने के बाद इसे पांच सितंबर से करने का निर्णय लिया गया। संसदीय कार्य एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र आहूत होने की जानकारी दी।

Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला, मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, नंदानगर नगर पंचायत

उन्होंने बताया कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हुआ था। आगामी सत्र देहरादून विधानसभा में होगा। उन्होंने कहा कि सत्र आठ सितंबर तक आहूत होगा। उस दौरान सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पांच सितंबर को विधानसभा सत्र के पहले दिवस में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *