[ad_1]

मंत्री तेज प्रताप यादव।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह चर्चा की वजह कुछ अलग हैं। तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक को धक्का देते दिख रहे हैं। वीडियो की पड़ताल पर पता चला कि यह युवक कोई नहीं और बल्कि राजद का कार्यकर्ता ही है। तेज प्रताप यादव किस बात से नाराज हुए और इतना जोड़ धक्का दे दिया। इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। लेकिन, यह स्पष्ट पता चल रहा है कि तेजप्रताप यादव काफी गुस्से में दिख रहे हैं।
तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए
अब सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। ट्रोलर ने लिखा मंत्री जी को इतना गुस्सा आया कि अपने ही कार्यकर्ता का गला दबाने लगे। सफेद रंग शर्ट में दिख रहे इस युवक पर अचानक नाराज हो गए और कॉलर पकड़ने हुए धक्का दे दिया।
[ad_2]
Source link