[ad_1]

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 देने वाले अभ्यर्थियों में अब रिजल्ट की चिंता है। कटऑफ कितना जाएगा, कितना प्रतिशत पर रिजल्ट दिया जाएगा। इनसब पर संशय बना हुआ। इसी बीच बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने अभ्यर्थियों को कुछ राहत भरी खबर दी है। उन्होंने कहा है कि कटऑफ कम किए जा सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जो न्यूनतम अर्हता में अंक तय किए गए हैं। इससे कम कटऑफ जा सकता है।
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि 75 फीसदी तक सीट भरने के लिए कटऑफ घटाया जा सकता है। दरअसल, जेनरल के लिए 40 फीसदी, BC के लिए 36.5 फीसदी, EBC के लिए 34 फीसदी, SC और ST के लिए 32 फीसदी और सभी वर्ग की महिलाओं 32 फीसदी न्यूनतम अर्हता अंक तय किए गए हैं।
जानिए, किसके लिए कितने पद
- प्राथमिक स्कूल – 79, 943
- माध्यमिक स्कूल – 32916
- उच्च माध्यमिक स्कूल – 57602
[ad_2]
Source link