Hathras: बेटे को जन्म दे मां की हुई संदिग्ध मौत, ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या का आरोप, पैनल से पोस्टमार्टम

[ad_1]

Suspicious death of mother giving birth to son

मृतक महिला रूबी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित वर्मा कॉलोनी में  25 अगस्त की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने सुसरालीजनों पर जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के बाद कोतवाली हाथरस गेट पर लगी महिला के माइके पक्ष के लोगों की भीड़

सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द निवासी सुदर्शन पाठक ने चार साल पहले अपनी बेटी रूबी की शादी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के वाटर वर्क्स स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा के साथ की थी। 20 अगस्त को रूबी की शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ससुराल वाले उसे घर ले गए। शाम को संदिग्ध परिसिथितियों में उसकी मौत हो गई। रूबी की मौत की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी यहां आ गए। 

मायके पक्ष के लोग तुरंत ही हाथरस गेट पहुंच गए और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। मृतक रूबी के परिजनों ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि ससुरालीजन लंबे समय से उनकी बेटी से दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज में प्लाट, खेती व जमीन की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने जहर देकर उनकी रूबी की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी। पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। -सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हाथरस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *