अमरोहा: युवक ने नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, सीएम योगी से शिकायत के बाद गिफ्तार

[ad_1]

Amroha: young man changed his name to befriend girl, raped her after taking her hostage

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


धर्म छिपाकर छत्तीसगढ़ की युवती को प्रेमजाल में फंसा दुष्कर्म करने वाले आरोपी सुहैल को देहात थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल दिया। युवती ने धर्मांतरण कर निकाह करने का आरोप भी लगाया है। देहात थाना क्षेत्र के गांव कैलसा निवासी मरियम ने \मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अपने जेठ के बेटे सुहैल पर छत्तीसगढ़ निवासी दूसरे समुदाय की युवती को व्हाट्सएप चेट के जरिये प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया था।

बताया था कि करीब एक साल पहले सुहैल के बुलाने पर युवती घर से दिल्ली आ गई थी। यहां आरोपी अपनी बहन-बहनोई के घर रहता था। उसके धर्म की जानकारी होने पर युवती ने विरोध भी किया था। आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर युवती को बंधक बना लिया।

बाद में अपहरण कर अमरोहा ले आए और यहां शहर के मोहल्ला दानिशमंदान में उसे किराए के मकान में रखकर जबरन धर्मांतरण कराया। बाद में उसके साथ निकाह कर लिया और युवती का नाम बदलकर फातिमा रख दिया। जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने पर पहले पुलिस ने जांच कराई।

बाद में देहात थाना पुलिस ने मरियम की तहरीर पर सुहैल, मोहम्मद इसहाक, सायरा बानो, सुहैल, खेरो, नसरीन, शमीम अहमद और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई गई।

जिसमें धर्मांतरण के आरोप गलत पाए गए। सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में मुख्य आरोप सुहैल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *