हिमाचल आईटीआई: दूसरे दौर में चयनित अभ्यर्थी अब इस दिन तक ले सकेंगे प्रवेश, तकनीकी शिक्षा विभाग ने बढ़ाई तिथि

[ad_1]

Himachal ITI: Selected candidates in the second round will now be able to take admission till this day

आईटीआई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न व्यवसायों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए अगस्त में हुई द्वितीय चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त तक रिपोर्ट कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने यह मौका प्रदेश भर में बारिश के कारण सड़कें बंद होने पर दिया है। विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि द्वितीय राउंड में चयनित अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त पड़ी सीटें पहली सितंबर को प्रदर्शित की जाएंगी। अभ्यर्थियों के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट काउंसलिंग राउंड 4 से 8 सितंबर तक होगा। 4 सितंबर को दसवीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

5  सितंबर को 55 से 70 फीसदी अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। 6 सितंबर को 55 फीसदी और आठ सितंबर को दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को संस्थान स्तर पर खाली सीटों पर दाखिले के लिए मौका मिलेगा। स्पॉट काउंसलिंग राउंड में सीट हासिल करने वाले अभ्यर्थी को मौके पर ही सभी प्रकार की फीस और फंड्स जमा करवाने होंगे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *