Nainital: गैबुआ में ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क से नीचे लटकी 20 यात्रियों से भरी बस, मची-चीख पुकार

[ad_1]

Nainital Accident News bus full of 20 passengers hangs down from road due to overtaking

बस सड़क से नीचे लटकी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नैनीताल के कालाढ़ूंगी में रविवार शाम एक बस हादसे का शिकार हा गई। आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

जानकारी के अनुसार, कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई।

Dehradun: रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी…वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *