Sawan: बाबा का श्रृंगार करती आ रही हैं रोहित माली की चार पीढ़ियां, आज एक लाख रुद्राक्ष से सजाया जाएगा गर्भगृह

[ad_1]

Sawan Four generations of Rohit Mali decorating Baba vishwanath

बाबा विश्वनाथ का श्रृंगार करते रोहित माली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजराजेश्वर महादेव ने इस सावन अलग-अलग और मनोरम रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। बाबा विश्वनाथ ने अलौकिक स्वरूपों में श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बरसाई और बाबा को ये भव्य रूप दिया रोहित माली ने। वाराणसी के चौक निवासी रोहित की चार पीढि़यां बाबा का भव्य श्रृंगार करती आ रही हैं। सावन के अंतिम सोमवार की शाम वह एक लाख रुद्राक्ष से स्वर्ण मंडित गर्भगृह, बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग और शिव-पार्वती की प्रतिमाओं का श्रृंगार करेंगे।

रविवार को उन्होंने बाबा के दिव्य धाम को नेपाल के पांच क्विंटल रुद्राक्ष से सजा संवार दिया। श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद पहली बार पूरे मंदिर परिसर की सजावट रुद्राक्ष से की गई है। शयन आरती के बाद मंदिर के रोहित माली ने सजावट का काम शुरू किया। मंदिर की दीवारों से लेकर चौखट को पूरे मनोयोग से रुद्राक्ष से सजाया।

श्री काशी विश्वनाथ, ताड़केश्वर महादेव और दंडपाणि समेत पूरा परिसर रुद्राक्ष के दानों से सजकर तैयार है। मंदिर परिसर को सजाने के लिए दानदाता शिवांश शर्मा ने नेपाल से रुद्राक्ष मंगवाया है। रविवार की दोपहर के बाद तीस बोरी रुद्राक्ष की मालाएं धाम में पहुंची।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *