[ad_1]

हवन में आहुति देते मंत्री संजीव बालियान व अन्य गणमान्य
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मलिकपुरा में मृतक ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव की शोक सभा में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शामिल हुए। 27 अगस्त 2013 को कवाल के मजरे मलिकपुरा के ममेरे और फुफेरे भाई सचिन और गौरव के साथ हुए झगड़े में कवाल का शाहनवाज मारा गया था। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कवाल के मुख्य चौराहे पर सचिन और गौरव की हत्या कर दी थी। इसके बाद उठी चिंगारी से मुजफ्फरनगर जल उठा था। जिसकी आंच आसपास के जनपदों में फैल गई थी।
सोमवार को शोक सभा में आसपास के लोग पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर हवन में भाग लिया।
यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: पहचान उजागर करने वाले जुबैर के खिलाफ मुकदमा, वीडियो को सोशल मीडिया पर किया था वायरल
[ad_2]
Source link