[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गाजीपुर इलाके में रोडरेज की एक घटना सामने आई है। ओवरटेक करने से नाराज कार सवार युवकों ने टैक्सी चालक आकाश कुमार गौतम को जमकर पीटा और उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। आरोपी नशे में थे और मारपीट कर भाग निकले। पीड़ित ने शनिवार को कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।
राजाजीपुरम निवासी आकाश कुमार के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह सवारी लेकर निशातगंज की तरफ जा रहे थे। गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी के पास एक कार उनके आगे चल रही थी। कार में चार लोग सवार थे। आकाश ने कई बार हॉर्न बजाया, पर कार सवार युवकों ने पास नहीं दिया।
ये भी पढ़ें – स्वामी प्रसाद का एक और विवादास्पद बयान, बोले- हिंदू धर्म केवल धोखा, ये दलितों-पिछड़ों को फंसाने का जाल है
ये भी पढ़ें – मदुरै रेल हादसा: हिरासत में लिया गया भसीन ट्रेवल्स के मालिक का नाती, जान गंवाने वालों को दी गई अंतिम विदाई
उन्होंने किसी तरह ओवरटेक किया और आगे निकल गए। बस इस बात पर कार सवार युवक भड़क गए और गालियां देते हुए अपनी कार उनकी कार के आगे लगाकर रोक लिया। आकाश को कार से बाहर खींचकर उनकी पिटाई की और आगे का शीशा तोड़ दिया। चीखपुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
[ad_2]
Source link