Bihar: भागलपुर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप मामले में नया खुलासा; आरोपी का बांका में तैनात दारोगा से सीधा संबंध

[ad_1]

Bhagalpur minor girl gangrape case new revelation; Direct relation of accused with inspector posted in Banka

मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के भागलपुर के आदमपुर घाट रोड पर नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में मुख्य आरोपी कुंदन कुमार, दूसरे आरोपी आदित्य कुमार और तीसरे आरोपी करन झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों की गिरफ्तारी बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। वहीं, सोशल मीडिया पर गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होने के बाद लोग आरोपियों करतूत की पोल खोलने में लग गए हैं। गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गालीमपुर गांव निवासी अनिरूद्ध साह के बेटे कुंदन कुमार और महमदपुर गांव निवासी प्रीतम प्रभाकर झा के बेटे आदित्य कुमार और कुंदन झा के बेटे करन झा के रुप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में गालीमपुर गांव निवासी कुंदन कुमार ही मास्टरमाइंड है, जिसने नाबालिग छात्रा को तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी कुंदन को लेकर एक नया खुलासा हुआ है कि उसका बांका जिले के एक दारोगा से मधुर संबंध हैं। साथ ही कुंदन उक्त दारोगा के भागलपुर के मकान की देखभाल भी करता था।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर उक्त दारोगा जोगसर थाना भी पहुंचा। चूंकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण उन्हें वापस बैरंग लौटना पड़ा। चर्चा यह भी है कि कुंदन कुमार अमरपुर में भी सेक्स रैकेट चलता था। जो उक्त दारोगा की धौंस दिखाकर लाचार और बेबस औरत को अपने जाल में फंसाकर भागलपुर और अन्य जगहों तक ले जाता था। फिर उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था।

इसके अलावा आरोपी कुंदन कुमार पर अमरपुर में प्रतिबंधित बालू घाट से अवैध खनन में करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर लेने की चर्चा है। लेकिन पिछले छह महीने से बालू के अवैध खनन पर अंकुश लगने और बदनाम रहने के कारण उसने अमरपुर लगभग छोड़ दिया था।

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप का फरार आरोपी अभिषेक और कुंदन कुमार का संबंध रहा है। अभिषेक अमरपुर बाजार में एक जांच घर में काम करता था। यहीं से कुंदन और अभिषेक से दोस्ती हुई थी। गालीमपुर गांव के लोगों की मानें तो अगर पुलिस कुंदन का मोबाइल  खंगाले तो पूरे नेटवर्क का अपने आप खुलासा हो जाएगा। वहीं, कुंदन कुमार की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में अन्य कई तरह की भी चर्चा है। आरोपी कुंदन उक्त दरोगा की धौंस दिखाकर अवैध बालू घाट से मोटी रकम की उगाही भी करता था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *