[ad_1]

भीड़ को समझती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद में बेखौफ अपराधियों ने हत्याकांड के मामले में सरेंडर करने आए एक आरोपी को कोर्ट परिसर से अगवा करने की कोशिश की लेकिन कोर्ट में लोगों की भीड़ की वजह से उसकी जान बच गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय का है।
क्या है मामला
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के खिदौरी गांव में लगभग डेढ़ महीने पूर्व अपराधियों ने संतोष शर्मा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने इस मामले में सुधीर को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में नामजद आरोपी सुधीर कुमार आज जहानाबाद कोर्ट में सरेंडर करने आया था। तभी मृतक संतोष शर्मा के परिजनों ने सरेंडर करने आए सुधीर कुमार को कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता के चैंबर से ही अगवा करने की कोशिश की। लेकिन हंगामा होने पर सुधीर को अगवा करने आए अपराधी पुलिस को देखकर फरार हो गये और युवक की जान बच गई। इस दौरान पुलिस ने राजीव कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर ली। फ़िलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
ऐसे बची जान
पीड़ित आरोपी ने बताया कि वह संतोष हत्याकांड का आरोपी है और आज कोर्ट में वह सरेंडर करने आया था। इसी दौरान 7-8 अपराधी कोर्ट में आए और उसे मारपीट कर जबरन अगवा करने लगे। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गये। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए संतोष कुमार की जान बच गई। इस दौरान अगवा करने वाले एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य बदमाश वहां से फरार हो गये।
सुरक्षा को लेकर जिला जज एवं सीजीएम नाराज
अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुधीर कुमार नामक व्यक्ति हत्याकांड का अभियुक्त है और वह आज सीजीएम कोर्ट में सरेंडर करने आया था। इसी दरम्यान कुछ लोग आए और उसे जबरन उठाकर ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना जिला जज एवं सीजीएम को दी गयी है। अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट में सुरक्षा को लेकर जिला जज पुलिस प्रशासन पर पहले भी नाराजगी जता चुके हैं और सही तरीके से पुलिसिंग नहीं होने पर कार्रवाई करने की भी हिदायत दे चुके हैं।
[ad_2]
Source link