Atul Maheshwari scholarship: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें अपने सपनों को उड़ान, अंतिम तिथि 30 अगस्त

[ad_1]

Give flight to your dreams with Atul Maheshwari scholarship, last date is 30 August

अमर उजाला फाउंडेशन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अगर आप भी पढ़-लिखकर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और इसमें कहीं आर्थिक परेशानी सामने आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/  या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक  https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर भरना होगा। फॉर्म में मांगी सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा शिमला, सोलन, सिरमौर के नाहन, बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों और विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। 

फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। 73 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल से भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 9वीं-10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 75-75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। 

परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख से कम हो। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन भेजे जाएंगे। 2022 में 1 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से 43 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 17.3 लाख रुपये दिए थे।

इनमें से किसी भी लिंक के जरिये आवेदन फॉर्म भरें

https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023

https://foundation.amarujala.com/

https://www.amarujala.com/

एक एमबी से ज्यादा का न हो प्रमाणपत्र

 विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाणपत्र लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां

इस बार भी दृष्टिहीन विद्यार्थियों को दो विशेष छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *