Bilaspur: दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, 26 हजार नकदी छीनी, फरार

[ad_1]

Unidentified people beaten up the businessman going home after closing the shop, snatched the cash, absconded

आरोपी नकदी छीनकर फरार(सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पुलिस थाना सदर के तहत सोमवार रात को दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और व्यापारी से 26 हजार नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कंठ लाल निवासी कंदरौर ने बताया कि रात के समय वह दुकान बंद कर घर की ओर से जा रहा था।

तभी दो व्यक्ति वहां पर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद उन्होंने उसकी जेब से 26 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *