[ad_1]

मायावती, अखिलेश यादव, इमरान मसूद
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इमरान मसूद के बसपा से निष्कासन के बाद सियासी चर्चाओं को हवा मिल गई है। मंगलवार को बसपा प्रमुख मायावती के आदेश के बाद इमरान के निष्कासन का पत्र जारी कर दिया गया। बता दें कि कांग्रेस छोड़कर पहले सपा और फिर बसपा में शामिल हुए इमरान के अब फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं इमरान ने अभी निष्कासन को लेकर सिर्फ इतना ही कहा है कि वह सलाह लेने के बाद आगे का फैसला करेंगे।
बता दें कि इमरान मसूद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही जनवरी में कांग्रेस छोड़कर पहले सपा के सारथी बने थे, लेकिन नौ माह के भीतर ही उनका पार्टी से मोह भंग हो गया और उन्होंने सपा को अलविदा कह दिया। विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें कोई तवोज्जो नहीं दी, जिस कारण वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ सके।
यह भी पढ़ें: Imran Masood: बसपा से निकाले गए इमरान मसूद; कांग्रेस में जाने की अटकलें, बोले- लोगों से सलाह लेकर फैसला करूंगा
[ad_2]
Source link