Bihar : गुंडागर्दी के प्रतीक हैं लालू,सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी पर दिए बयान का दिया जवाब

[ad_1]

Bihar BJP targets Lalu Yadav, Samrat Chaudhary reacts, PM Modi, RJD, JDU, Hindi News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


“मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग आज के दिन। नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, हटाना है।”- लालू प्रसाद यादव के इस बयान के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि लालू जी गुंडागर्दी के लिए ही प्रतीक हैं। लालू जी जदयू के अनुसार पंजीकृत अपराधी स्वयं हैं। इसलिए वह अपराधी की ही भाषा बोलेंगे।

भाजपा ने जताया एतराज 

लालू प्रसाद यादव ने यह बातें पटना एयरपोर्ट पर कही। लालू प्रसाद यादव मुंबई में I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि “मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग आज के दिन। नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, हटाना है।” लालू प्रसाद यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है। लालू प्रसाद यादव के इस बयान पर भाजपा काफी अग्रेसिव मूड में है। भाजपा के नेताओं ने लालू प्रसाद यादव के बयान को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

पहले भी लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री पर हो चुके हैं हमलावर 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले भी भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं।  I.N.D.I.A. गठबंधन बन जाने के लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंडिया नाम रखने के बाद भाजपा का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला एक-एक सीट पर सीधा होगा। नरेंद्र मोदी का 2024 के चुनाव में सफाया हो जाएगा।

31 अगस्त को I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक

विपक्ष के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (I.N.D.I.A.) की दो बैठक पूर्व में हो चुकी है। अब तीसरी बैठक 31 अगस्त को होनी है जो दो दिन चलेगी। विपक्षी एकता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र से हटाने के लिए यह बैठक कर रही है। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *