Chhath Puja 2022, Arghy Ka Samay Live Update : भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य कल, जानें सूर्यास्त का समय

[ad_1]

30 और 31 अक्टूबर रांची का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 अक्टूबर को झारखंड का अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. राजधानी रांची में छठ के दो दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, इन दोनों दिनों में रांची में भी सुबह में कोहरा छाये रहने की बात मौसम विभाग ने कही है.

रांची में 30 अक्टूबर को सूर्यास्त का समय

रांची स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center Ranchi) के मुताबिक, झारखंड (Jharkhand Weather News) में 30 और 31 अक्टूबर को सुबह धुंध या कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, बाद में आसमान साफ हो जायेगा. दिन में मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची में कल यानी 30 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त का समय 5 बजकर 12 मिनट बताया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temperature in Jharkhand) चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature in Jharkhand) खूंटी का रहा.

Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya: संध्या अर्घ्य कल

झारखंड में छठ महापर्व की वजह से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया है. खरना (Chhath Puja 2022 Kharna) के अगले दिन छठव्रती 30 अक्टूबर को शाम में भगवान भास्कर को अर्घ्य (Chhath Puja 2022 Sandhya Arghya) देंगे. 31 अक्टूबर को सुबह-सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जायेगा. इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि छठ के दिन मौसम कैसा रहेगा. 30 अक्टूबर को सूर्यास्त कब होगा, 31 अक्टूबर को सूर्योदय कब होगा.

31 अक्टूबर को सूर्योदय का समय 6 बजकर 29 मिनट

प्रात: कालीन अर्घ्य सुबह 06 बजकर 27 से 06 बजकर 34 बजे तक. उसके बाद पारण प्रसाद ग्रहण

रविवार को सूर्यास्त का समय

सूर्यास्त का समय 05 बजकर 34 मिनट. इस दिन अस्तांचलगामी सूर्य देव को सायंकालीन अर्घ्य का समय शाम 5 बजकर 29 से 5 बजकर 39 बजे तक.

रांची का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी रांची में छठ के दो दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, इन दोनों दिनों में रांची में भी सुबह में कोहरा छाये रहने की बात मौसम विभाग ने कही है.

साल में दो होता छठ महापर्व

छठ महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है. चैत्र शुक्ल षष्ठी को और दूसरा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को जिसको मुख्य रूप से छठ पूजा के नाम से ही जाना जाता है. कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाए जाने वाली छठ को देश भर में ज्यादा जाना जाता है.

छठ पूजा महत्व

सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है. विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में यह पर्व काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस पूजा की शुरुआत सूर्य पुत्र और महान योद्धा कर्ण ने की थी. मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव और छठी मईया की पूजा अर्चना करने निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है और संतान की सुख समृद्धि व दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *