हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज: मुख्यमंत्री योगी ने तीन सदस्यीय कमेटी का किया गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

[ad_1]

UP government formed a three members committee to investigate the issue of lathicharge on lawyers in hapud.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसके अध्यक्ष कमिश्नर मेरठ होंगे। इस तीन सदस्यीय कमेटी में आईजी मेरठ और डीआईजी मुरादाबाद शामिल हैं।कमेटी एक सप्ताह में मामले की जांच के कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया और प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। 

लखनऊ में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। हालांकि, प्रदर्शन के कुछ ही देर बाद जांच कमेटी बनाने के फैसले की खबर आ गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *