Varanasi: ‘सीता की खोज’ के लिए आलोचक अवधेश प्रधान को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र नन्दवाना सम्मान

[ad_1]

Critic Awadhesh Pradhan will be given Freedom Fighter Ramchandra Nandwana Award for 'Search of Sita'

प्रसिद्ध आलोचक अवधेश प्रधान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साहित्य संस्कृति के संस्थान संभावना द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र नन्दवाना स्मृति सम्मान की घोषणा कर दी गई है। संभावना के अध्यक्ष डॉ के सी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 के लिए स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र नन्दवाना स्मृति सम्मान बनारस निवासी प्रसिद्ध आलोचक अवधेश प्रधान को उनकी चर्चित कृति ‘सीता की खोज’ के लिए दिया जाएगा।

डॉ शर्मा ने बताया कि जोशी की यह कृति भारतीय साहित्य की सुदीर्घ परम्परा में सीता जैसे कालजयी चरित्र का विशद अध्ययन है जिसमें संस्कृत साहित्य से लगाकर लोक साहित्य तक व्याप्त सीता के चरित्र का सिंहावलोकन है। वाराणसी निवासी वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार प्रो काशीनाथ सिंह, भोपाल निवासी वरिष्ठ हिंदी कवि राजेश जोशी और जयपुर निवासी वरिष्ठ लेखक डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल की चयन समिति ने सर्व सम्मति से इस कृति को सम्मान के योग्य पाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *