Delhi News: चार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

[ad_1]

ध्यानार्थ-बंदायू के लिए उपयोगी।

आरोपियों के कब्जे से 98.890 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चार मादक पदार्थ तस्कर इमरान अली उर्फ समीर, मो. शरीफ, आमिर खान और सुमित कुमार (ड्राइवर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई सालों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। इनके कब्जे से 98.890 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद की गई है। ये हुंडई एसेंट कार व मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की तस्करी करते थे।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, हवलदार विकास डबास को गुप्त सूचना मिली कि एक हुंडई कार और एक मोटरसाइकिल के साथ तीन ड्रग्स तस्कर ड्रग्स की बड़ी खेप पहुंचाने के लिए सराय पीपल थला, आदर्श नगर, दिल्ली के पास आएंगे। एसीपी विवेक त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश मलिक, एएसआई राजेश कुमार व हवलदार मनदीप की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कुल 77.370 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

आरोपी इमरान अली उर्फ समीर और सुमित कुमार की निशानदेही पर आरोपी आमिर खान को भी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 21.520 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इमरान अली के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। वह आजादपुर मंडी, दिल्ली में नबी नाम के एक व्यक्ति से मिला, जो आजादपुर सब्जी मंडी के ड्राइवरों को डोडा पोस्त बेचने में शामिल था। इसने नबी के साथ डोडा पोस्त बेचना शुरू किया। इससे पहले उसे 2017 में डोडा पोस्त बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था। ग्राम बिनावर, जिला बदायूं निवासी मो. शरीफ फरवरी 2022 में इमरान अली उर्फ समीर के साथ दिल्ली आया और डोडा पोस्त बेचना शुरू कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *