[ad_1]

लक्ष्मी-नारायण मंदिर….
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के बड़े मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान जी-20 शिखर सम्मेलन की झलक दिखाई देगी। शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले सात सितंबर, जन्माष्टमी महोत्सव में दिल्ली के मंदिरों की सजावट में सम्मेलन का लोगो नजर आएगा। वहीं, कृष्ण की झांकी के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन व इसके आयोजन स्थल भारत मंडपम से जुड़ी झांकी भी होगी। दूसरी तरफ मंदिरों की ओर से जन्माष्टमी के एक दिन पहले निकाली जाने वाली शोभा यात्रा में जी-20 शिखर सम्मेलन व आयोजन स्थल से जुड़ी झांकी शामिल होगी।
नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रशासक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस बार भी जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान मंदिर में कई जगह रंग बिरंगे फूलों से जी–20 का लोगो बनाया जाएगा। इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है।
चंद्रयान-तीन को झांकियों में दिया जाएगा स्थान : जन्माष्टमी महोत्सव में मंदिरों ने चंद्रयान-तीन की सफलता को भी स्थान देने का निर्णय लिया है। मंदिरों की ओर से निकाले जाने वाली शोभा यात्रा में चंद्रयान-तीन की भी झांकी दिखाई देगी। नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर इस संबंध में तैयारी आरंभ हो गई है।
शोभायात्रा में शामिल होंगी 15 झांकियां
विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी से एक दिन पहले इलाके में श्रीकृष्ण भगवान से जुड़ी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 15 झांकी शामिल होगी, इन झांकियों में श्रीकृष्ण भगवान के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन व आयोजन स्थल की झांकी को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। जन्माष्टमी के दिन मंदिर की वाटिका में भी झांकियां प्रदर्शित की जाएगी। यहां भी श्रीकृष्ण भगवान की झांकियों के साथ जी-20 शिखर सम्मेलन के संबंध में झांकी स्थापित की जाएगी।
- जीटी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम धाम दिल्ली ने भी मंदिर को सजाने में जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को महत्व देने का निर्णय लिया है। धाम के अध्यक्ष अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी ने बताया कि मंदिर को फूलों से सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान जी–20 शिखर सम्मेलन का भी ध्यान रखा जाएगा। मंदिर के अंदर जी-20 शिखर सम्मेलन की झांकी दिखाई जाएगी और फूलों से जी-20 का लोगो भी बनाया जाएगा।
[ad_2]
Source link