यूपी : राजा भैया की पत्नी के खिलाफ उनकी साली ने दी तहरीर, न्यूज चैनल पर आपत्तिजनक कार्यक्रम के प्रसारण का आरोप

[ad_1]

Raja Bhaiya sister-in-law filed a complaint against his wife Bhanvi singh

विधायक राजाभैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की साली ने बुधवार को हजरतगंज थाने में एक तहरीर दी। उन्होंने बड़ी बहन भानवी सिंह (राजा भैया की पत्नी) और एक न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर व वाइस चैयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि चैनल पर उनसे संबंधित आपत्तिजनक स्टोरी प्रसारित की गई, जिससे वह आहत हैं। हजरतगंज पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

हजरतगंज में स्थित एक अपार्टमेंट में राजा भैया की साली रहती हैं। उन्होंने तहरीर में बताया है कि 28 अगस्त की शाम में वह एक चैनल पर न्यूज देख रही थीं। इस दौरान राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक के केस से संबंधित विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया। इसमें संवाददाता ने उनके जीजा राजा भैया से अवैध संबंध बताए।

इसके अलावा अन्य कई गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए। उनका कहना है इससे उनका चारित्रिक हनन हुआ है। इसमें उनकी बहन भानवी सिंह और न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर व वायस चेयरमैन की भूमिका है। उन्होंने इन सबके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *