[ad_1]

बास्केटबॉल खेलतीं युवा खिलाड़ी
– फोटो : संवाद
विस्तार
लड़कियों के लिए टीबीएमएस डायरेक्टर कप बास्केटबॉल टूर्नामेंट में मैलसन स्कूल की बास्केटबॉल टीम अमीरा कदल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को करीबी मुकाबले में हराकर विजयी हुई। यह मैच श्रीनगर के मैलसन स्कूल में जोश से भरे माहौल के बीच हुआ, जिसमें सैकड़ों उत्साही लड़कियां दोनों टीमों के लिए जोश से लबरेज दिखीं।
टीबीएमएस द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में घाटी के विभिन्न हिस्सों से लगभग 16 टीमों ने भाग लिया। समर्पित शिक्षकों और अधिकारियों के साथ लगभग 2000 लड़कियों की प्रभावशाली उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ा दी।
[ad_2]
Source link