Opposition Meeting: तेजस्वी बोले- भाजपा दंगा-फसाद वाली पार्टी है; सम्राट ने कहा- घमंडिया गठबंधन देश बांट रही

[ad_1]

Bihar News: Tejashwi Yadav targets BJP, Modi government; Mumbai I.N.D.I.A. meeting, Lalu Yadav, Rahul Gandhi,

मुंबई में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विपक्षी दलों (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने भाजपा को दंगा-फसाद वाली पार्टी कह दिया है। शुक्रवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग डरे हुए हैं। अगस्त के महीने में ही पिछले साल यानी 2022 में हमलोगों ने महागठबंधन की सरकार बनाई थी। उसी वक्त नीतीश जी और लालू जी ने तय किया था कि देश भर के सभी लोगों को एक करेंगे। एक प्लेटफॉर्म पर लाएंगे। और, आज देखिए ठीक एक बार फिर साल भर बाद मुंबई में बैठक हो रही है।

वह लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं

तेजस्वी ने आगे कहा कि यह विपक्षी दलों की एकता की तीसरी बैठक हो रही है। इसके कई मायने हैं। लोग चाहते थे कि एक सही विकल्प रखा जाए। ऐसा लोग चाहते थे। हमें पूरा विश्वास है कि जो लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं, देश का इतिहास बदलना चाहते हैं। जो दंगा-फसाद वाली पार्टी है, 2024 के चुनाव उसे लोग करारा जवाब देना चाहती है। इसलिए हम सब लोग एक हुए। अगर हमलोग एक नहीं होते तो जनता हमें माफ नहीं करती।

रसोई गैस की कीमत में कमी एक चुनावी स्टंट है

तेजस्वी यादव ने रसोई गैस के दाम में कमी पर भी केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर हम आपकी जेब से 5,000 रुपए निकाल कर 200 रुपए वापस कर दें। तो बताइए, आपको फायदा हुआ या नुकसान? देश के लोग सच्चाई जानते हैं कि मोदी सरकार आगामी चुनावों के मद्देनजर ऐसा कर रही है। यह एक चुनावी स्टंट है। ये बेवकूफ बनाने वाली बात है।

घमंडिया गठबंधन देश को बांटना चाहती है

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि धमंडिया गठबंधन में 22 लोग देश के प्रधानमंत्री के उम्मीदार हैं। और, लगभग 17 लोग इस देश में संयोजक बनना चाहते हैं। कांग्रेस या आप पार्टी का संयोजक होगा यह तो समय ही बताएगा। घमंडिया गठबंधन देश को बांटना चाहती है। इसमें देश बांटने वाले लोगों की टीम है। देश को कैसे लूटे, इसकी तैयारी 28 पार्टी के नेता कर रहे हैं। एक नेता के नीचे और एक झंडा के नीचे आते तब न कोई बात होती। यहां ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव या राहुल गांधी सब लोग प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। जहां दर्जनों उम्मीदवार हो वहां जनता कन्फ्यूज हो जाती है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *