Jammu: गट्टू डोर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी का गला कटा, जीएमसी जम्मू में चल रहा इलाज

[ad_1]

jammu: Police personnel throat cut with chinese gattu thread treatment underway in GMC Jammu

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रक्षाबंधन के पर्व पर जम्मू शहर का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पटा हुआ है। इसी बीच गट्टू डोर का दुष्परिणाम भी सामने आया है। जम्मू के गांधीनगर में गट्टू डोर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी के गले में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए तुरंत जीएमसी जम्मू ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, जम्मू शहर के गांधीनगर में पुलिसकर्मी भारत चंद अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आसमान से नीचे उतरती गट्टी डोर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनके गले में चोट आई है। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए उनके पास पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायल भारत चंद को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *