Amarnath Yatra: छड़ी मुबारक की पूजा संग अमरनाथ यात्रा का समापन, 4.42 लाख भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

[ad_1]

amarnath yatra 2023 concludes with pujan of chhari mubarak at holy cave

Amarnath Yatra 2023
– फोटो : Agency

विस्तार


छड़ी मुबारक की पूजा के साथ श्री अमरनाथ वार्षिक यात्रा का समापन हो गया। इस बार करीब साढ़े चार लाख भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अमरनाथ यात्रा की छड़ी मुबारक गुरुवार अलसुबह पवित्र गुफा में पहुंची। सूर्योदय से पहले छड़ी मुबारक को पवित्र मंदिर में ले जाया गया। पवित्र गुफा में भगवान शिव की पूजा के साथ ही इस वर्ष की तीर्थ यात्रा भी संपन्न हो गई।

छड़ी मुबारक बुधवार को शेषनाग से पंजतरणी के लिए रवाना हुई थी। गुरुवार को पंजतरणी से छड़ी मुबारक पवित्र गुफा पहुंची और पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ ही 62 दिन की बाबा अमरनाथ की यात्रा पूरी हुई। एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों का आखिरी जत्था 23 अगस्त को पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने कहा कि यात्रा के शुरुआत के साथ ही तीर्थयात्रियों खासा उत्साह देखने को मिला। 2022 में करीब तीन लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं, इस वर्ष 4.42 लाख भोले के भक्तों ने दर्शन किए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *