[ad_1]

Shamli police
– फोटो : Amar ujala
विस्तार
शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेेत्र के कस्बा बनत के जंगल में सेंहटा मार्ग पर किसान की शुक्रवार की रात में बेहरमी से पीट-पीटकर और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। किसान का शव चारे के खेत में पड़ा मिला। मृतक अविवाहित था और खेत में नलकूप पर ही रहता था। एसपी अभिषेक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा बनत के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी भाजपा पश्चिम क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा ने शनिवार सुबह करीब दस बजे आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना दी कि उनके जेठ शोकेंद्र राणा (55) का शव खेत में नलकूप के निकट पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: UP: घर पहुंचते ही भावुक हुए हाजी याकूब कुरैशी, आठ माह बाद जेल से हुई रिहाई, इस मामले में चल रही थी कार्रवाई
[ad_2]
Source link