Maharashtra NEET UG 2023: काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण

[ad_1]

Maharashtra NEET UG Counselling 2023 Round 3 schedule out at cetcel.net.in

Doctor
– फोटो : Pixabay

विस्तार


Maharashtra NEET UG 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के पास पंजीकरण शुल्क जब्त करने के साथ राउंड 2 में शामिल सीटों से इस्तीफा देने की अंतिम तिथि 8 सितंबर,2023 है।

शेड्यूल के अनुसार, एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 9 सितंबर से शुरू होंगे। जिन आवेदकों ने पहले पंजीकरण कराया था और उनकी फीस जब्त कर ली गई थी, उन्हें फिर से आवेदन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट – cetcel.net.in/NEET-UG-2023/login पर महाराष्ट्र NEET UG काउंसलिंग पंजीकरण लिंक के अलावा, होमपेज पर एक वैकल्पिक आवेदन लिंक भी उपलब्ध है।

आफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया, “रविवार और बैंक छुट्टियों पर चेक के माध्यम से शुल्क भुगतान की अनुमति है। हालांकि, उन्हें अगले कार्य दिवस पर तुरंत डीडी से बदलना होगा, स्टेटस रिटेंशन फॉर्म भरना वैकल्पिक है, लेकिन एक बार दाखिल करने के बाद इसे वापस नहीं लिया जा सकता है।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *