[ad_1]

घोसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच सितंबर को होने वाले घोसी उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सपा सुप्रीमोअखिलेश यादव के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ घोसी पहुंचे। चीनी मिल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। रामभक्तों पर गोली चलने की घटना और मऊ दंगे को याद कर सपा पर गुस्से में लाल भी हुए। छह साल पहले की कानून व्यवस्था का जिक्र कर कहा कि अब यूपी में माफिया जान की भीख मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों से दारा सिंह चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि विकास का क्रम घोसी में नहीं रुके, इसलिए मैं आपके पास आया हूं।
जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उपचुनाव के महत्व को वही समझ पाएगा, जिसने 2005 में मऊ में दंगों को नजदीक से महसूस किया होगा। याद कीजिए 2005 में समाजवादी पार्टी सरकार में थी। तब दंगाई खुलेआम असलहे लहराते हुए निर्दोषों की हत्या कर रहे थे। उस वक्त न तो केंद्र की कांग्रेस सरकार कुछ बोली, न ही राज्य की सपा सरकार कुछ कर पाई थी।
गुंडे-माफिया यूपी छोड़कर भाग गए
तब मैं गोरखपुर का सांसद था और इन्हीं दंगाइयों को जवाब देने के लिए मैं वहां से चला था। जब हमारी सरकार आई तो गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए। सीएम योगी ने मुख्तार अंसारी के नाम लिए बगैर कहा कि आज असलहा लहराने वाला माफिया व्हील चेयर पर है। ये सपा के लोग पीडीए की बात करते हैं। विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि दंगाई आज पीएम मोदी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस रणनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के सबका विकास के नारे के साथ चल रही है।
ये भी पढ़ें: घोसी उपचुनाव में सीएम योगी की हुंकार, पूछा- सपा के सरकार में गुंडागर्दी को भूल गए क्या
[ad_2]
Source link