TSPSC Group 1 Answer Key 2022: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने टीएसपीएससी ग्रुप 1 आंसर-की जारी कर दी है. TSPSC आंसर-की ग्रुप 1 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है, जो उम्मीदवार टीएसपीएससी ग्रुप 1 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे टीएसपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की के साथ ही तेलंगाना लोक सेवा आयोग ने ग्रुप 1 प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र और ओएमआर रिस्पांस शीट भी जारी किए हैं.