[ad_1]

Chandra Grahan 2022: इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा.
Chandra Grahan 2022 Date, Time: साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण इस दिन दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. वहीं कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले इस चंद्रग्रहण के लिए सूतक काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से शुरू हो जाएगा. चंद्रग्रहण का मोक्ष काल शाम 6 बजकर 20 मिनट पर होगा. बता दें कि यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा अन्य कई देशों में भी लगेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्रग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा. आइए जानते हैं इस चंद्रग्रहण से जुड़ी खास बातें.
यह भी पढ़ें
चंद्रग्रहण 2022 तारीख और समय | Chandra Grahan 2022 Date and Time
कार्तिक पूर्णिमा यानी 08 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, भारत में यह 8 नवंबर को शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना, बंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी समेत कई शहरों में देखा जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. इस चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से होगी. वहीं चंद्रग्रहण की समाप्ति शाम 7 बजकर 27 मिनट पर होगी.
चंद्रग्रहण 2022 तारीख और सूतक काल | Chandra Grahan 2022 Date and Sutak Kaal
सूर्य ग्रहण के दिन चंद्रोदय का समय- शाम 5 बजकर 09 मिनट पर
ग्रहण की कुल अवधि (भारत में)- 1 घंटा 10 मिनट
चंद्रग्रहण सूतक काल आरंभ- सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर
सूतक काल समाप्त- शाम 6 बजकर 20 मिनट पर
चंद्रग्रहण के दौरान क्या ना करें | Donts During Chandra Grahan
ज्योतिष की मान्यता के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान भोजन बनाना और करना दोनों की निषेध हैं. चंद्रग्रहण के दौरान पूजा करना भी निषेध होता है. इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. ऐसे में घर के मंदिर का कपाट भी बंद कर देना चाहिए. ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए. इसके अलावा ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भी घर से नहीं निकलती हैं. ग्रहण के दौरान जागकर अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करना शुभ होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
लोक आस्था का पर्व छठ संपन्न, बनारस के घाट से देखें अजय सिंह की रिपोर्ट
[ad_2]
Source link