UP: जेल से रिहाई के बाद याकूब कुरैशी की बिगड़ी तबीयत, बोले-बुरा वक्त था; निकल गया, मिलने वालों का लगा तांता

[ad_1]

Haji Yakub Qureshi says after release from jail it was a bad time that left

हाजी याकूब कुरैशी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर सरायबहलीम स्थित आवास पर शनिवार सुबह से ही रिश्तेदाराें और मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोगों से मिलकर याकूब कुरैशी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बुरा वक्त था लेकिन आप सभी की दुआओं से यह गुजर गया।

31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड स्थित अलीपुर में याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारकर अवैध तरीके से मीट पैकिंग करते हुए 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फैक्टरी से करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट बरामद किया था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटा इमरान, फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी सहित सात आरोपी फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: Accident: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रोडवेज बस ने कुचला, 20 मीटर तक घसीटा, मौत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *