रिश्तों का कत्ल: झूठी शान की खातिर 18 साल हत्या के लिए इंतजार करता रहा मामा, पहले जीजा-बहन फिर भांजे को दी मौत

[ad_1]

Uncle waited for honor killing for eighten years, first killed brother-in-law and sister and then nephew

ऑनर किलिंग के तहत किया डबल मर्डर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बड़ौत के मलकपुर गांव का अमन भी झूठी शान के भेंट चढ गया। उसके ही मामा ने अमन को मारने के लिए 18 साल तक लंबा इंतजार किया और जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने भांजे को अपने ही हाथों मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि आरोपी अमित के सिर पर झूठी शान का बोझ था।

दरअसल, वर्ष 2004 में मृतक अमन का पिता निरमेश परिवार की मर्जी के खिलाफ अमित की बहन को अपने साथ मलकपुर ले आया था और दोनों ने शादी कर ली थी, तभी से अमित के सिर पर खून सवार था।

हत्यारोपी अमित व मृतक अमन का पिता निरमेश काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर पर आना-जाना था। इस दौरान निरमेश को अमित की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया और अमित की बहन भी निरमेश को पंसद करने लगी थी। 

यह भी पढ़ें: Meerut: शिखर धवन ने तैयार कराए बल्ले, बाल क्रिकेटरों से बोले-सकारात्मक सोच से खेलें, भारतीय टीम की तारीफ की

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *