Dehradun: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, प्रेमनगर में तोड़ा गया धार्मिक स्थल, पुलिस फोर्स तैनात

[ad_1]

Dehradun religious place demolished in Premnagar police force deployed Attempt to disturb communal harmony

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : amar ujala

विस्तार


देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां एक धार्मिक स्थल तोड़े जाने की खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने महिला समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

 

पुलिस को एक वीडियो के जरिए धार्मिक स्थल तोड़े जाने की जानकारी मिली। गडरिया मोहल्ला ठाकुरपुर रोड टी स्टेट थाना प्रेमनगर में एक पुरानी मजार थी। यहां साई बाबा की फोटो भी थी जिसको राधा धोनी सेमवाल  व उनके अन्य साथियों द्वारा तोड़ा गया है और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस वीडियो के आधार पर प्रेमनगर थाने द्वारा  संज्ञान लेने लेते हुए थाना प्रभारी अभियोग पंजीकृत कराया गया है। 

ये भी पढ़ें…Corbett Tiger Reserve: बाघिन को अब पूरा जीवन पेट में धंसे तार के साथ जीना होगा, सर्जरी से जान को खतरा

इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की इजाजत नहीं है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *