Himachal Tourism: प्रदेश में वीकेंड पर छुट्टियों से रफ्तार पकड़ सकता है पर्यटन कारोबार, एडवांस बुकिंग शुरू

[ad_1]

Tourism activities started in Himachal Pradesh Advance booking enquiry from hotels in shimla manali

शिमला के रिज मैदान पर टहलते पर्यटक।
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद इस हफ्ते वीकेंड पर छुट्टियों के चलते पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। सितंबर माह के दूसरे वीकेंड के लिए होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एक हफ्ते पहले ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 20 से 30 फीसदी कमरे बुक हो गए हैं। जी-20 सम्म्मेलन चलते इस हफ्ते 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली बंद रहने के कारण भी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।शिमला, नारकंडा, कसौली, चायल, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सैलानियों ने वीकेंड के लिए कमरों की बुकिंग शुरू कर दी है।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश का क्रम टूट गया है। सड़कें बहाल हो रही हैं। अगले हफ्ते लांग वीकेंड के चलते सैलानियों की इंक्वायरी शुरू हो गई है। टूरिस्ट कमरों की एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा का कहना है कि वीकेंड के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।

दिल्ली में जी-20 समिट के चलते शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि सितंबर के दूसरे हफ्ते से प्रदेश में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम खराब होने के कारण लंबे समय से पर्यटक हिमाचल की वादियों का रुख नहीं कर पा रहे थे, लांग वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *