Alert: नौ व 10 को ट्रेन के सफर से पहले पढ़ें ये खबर, लंबी दूरी की 37 और 170 लोकल व मैमू का संचालन रहेगा रद्द

[ad_1]

Alert: operation of 37 long distance and 170 local and MAMMU will be cancelled On 9th and 10th

मेरठ सिटी स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यदि आपका नौ और 10 सितंबर को कहीं जाने का प्रोग्राम है, तो रेलवे पूछताछ केंद्र से ट्रेन की पुष्टि करके ही जाएं। दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों और सुरक्षा के चलते लंबी दूरी की 37, 170 लोकल व मैमू दोनों दिन ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन टर्मिनल बदलकर होगा। वहीं, मेरठ से चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी।

उत्तर रेल मंडल के चीफ रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन की वजह से आठ सितंबर को कुछ लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। नौ व दस सितंबर को कई सवारी गाड़ियां रद्द रहेंगी। कई आंशिक रूप से तो कुछ मार्ग तथा टर्मिनल में बदलाव करके चलाई जाएंगी। 

 

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर जीवा हत्याकांड: करीबी के मर्डर के बाद बदले की फिराक में था बद्दो, पश्चिमी उप्र में गैंगवार की आशंका

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *