Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

Updated Mon, 04 Sep 2023 02:18 PM IST

Devotees should not bring elderly, small children and disabled people with them to Banke Bihari temple

बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें भीड़ के दबाव को देखते हुए श्रद्धालुओं को हिदायत दी है वह मंदिर में अपने साथ बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांग को न लाएं।

श्रद्धालुओं को किया सचेत

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं।। गर्मी के दौरान व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद ही मंदिर आएं।

ये भी पढ़ें –  Mathura: अद्भुत हैं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दो हजार साल पुरानी मूर्तियां, मोह लेंगी आपका मन

 

असामाजिक तत्वों से रहें सावधान

मंदिर प्रबंधन ने दर्शनार्थियों को वह मंदिर में किसी भी प्रकार का बैग एवं कीमती सामान न लाने की सलाह दी है साथ ही चेताया कि श्रद्धालु लपकों और असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। मंदिर के अंदर जेबकतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहें। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को निर्धारित प्रवेश द्वार से ही मंदिर में प्रवेश और निकास द्वार से ही दर्शन करने के उपरांत जाने को कहा है। प्रबंधक मुनीश शर्मा ने श्रद्धालुओं को मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों पर बने जूता घरों में जूता चप्पल उतार कर ही मंदिर की ओर आने का सुझाव दिया है।

ये भी पढ़ें –  

देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: वृंदावन में श्री बांके बिहारी को लगेगा धनिया की पंजीरी का भोग, उत्सव की तैयारियां तेज

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *