[ad_1]

बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सात सितंबर की रात को आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी का महाभिषेक मध्य रात्रि 12 बजे होगा। मंगला आरती रात 1:55 बजे होगी। जिसे लेकर मंदिर प्रबंधन एवं सेवायत गोस्वामियों द्वारा तैयारी की जा रही है।
इतने बजे खुलेंगे पट
मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा के अनुसार सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पट खुलेंगे। शृंगार आरती 7:55 बजे, राजभोग आरती 11:55 बजे, छींटा देकर गर्भगृह का पर्दा बंद दोपहर 12 बजे हो जाएगा। इसके बाद शाम को 5:30 से रात्रि 9:30 तक मंदिर के पट खुलेेंगे। शयन भोग आरती रात 9:25 मिनट पर होगी। इसके बाद पांच मिनट बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें – Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं
रात 12 बजे होगा महाभिषेक
महाभिषेक रात 12 बजे होगा। अभिषेक श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं होते। इसके बाद रात 1:45 बजे बांकेबिहारी के पट खुलेंगे। वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती 1:55 पर होगी। मंगला आरती के बाद रात 2 बजे से 5:30 बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन होंगे। आठ सितंबर को सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर में पट खुलेेंगे और नंदोत्सव मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें – Mathura: अद्भुत हैं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दो हजार साल पुरानी मूर्तियां, मोह लेंगी आपका मन
श्रद्धालुओं को किया सचेत
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सचेत किया है कि श्रद्धालु भीड़ के दौरान मंदिर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं बीमार व्यक्ति को अपने साथ लेकर मंदिर न आएं।। गर्मी के दौरान व्रत करने एवं डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई न लेने से दर्शनार्थियों को खासतौर पर महिलाओं को स्वास्थ्य खराब हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक से परामर्श और चिकित्सा लाभ लेने के बाद ही मंदिर आएं।
[ad_2]
Source link