Hamirpur News: मुख्य आरोपी उमा आजाद, बेटा नितिन न्यायिक हिरासत में भेजे

[ad_1]

Main accused Uma Azad, son Nitin sent to judicial custody

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस हिरासत में चल रहे मुख्य आरोपी उमा आजाद और बड़े बेटे नितिन आजाद को एसआईटी ने सोमवार को फिर से हमीरपुर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इन दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसआईटी ने एक सितंबर को इन दोनों की न्यायिक हिरासत को हमीरपुर न्यायालय से चार दिन की पुलिस हिरासत में तबदील करवाया था। एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि न्यायालय ने उमा आजाद और उसके बड़े बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *