Bihar News : 107 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

[ad_1]

Bihar News: 107 teachers of Bhagalpur resigned together, said - government is suppressing.k k pathak

त्यागपत्र देते शिक्षकगण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भागलपुर के 107 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। इन शिक्षक और शिक्षिकाओं का कहना है कि के के पाठक ने के बार आदेश निकाला कि शिक्षकों से पढ़ाई लिखाई के अलावा कोई काम नहीं लिया जाएगा। और अब हमलोगों से बीएलओ का काम करवा रहे हैं। एक तरफ हमलोग स्कूल में काम कर रहे हैं और फिर छुट्टी के बाद हमलोगों से बीएलओ  का काम लिया जा रहा है। इनके तानाशाह रवैये से तंग आकर हमलोगों ने  बीएलओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

मेल पर भेजा इस्तीफा 

शिक्षकों का कहना है कि हमने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर को अपना त्यागपत्र मेल के द्वारा भेज दिया है। उन्कम्कह्नाहाई कि इस बात की शिकायत लेकर हम डीएम के पास भी गए थे लेकिन अब तक उन्होंने भी इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसलिए हमलोग थक हारकर आज सभी एक मत होकर बीएलओ पद से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि रविवार होने की वजह से आज कार्यालय बंद था इसीलिए इस्तीफा मेल पर भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *