Bihar: सीवान मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई; दो कार सहित 90 कार्टून शराब जब्त, दो शराब माफिया गिरफ्तार

[ad_1]

Siwan Alcohol Prohibition Department seized 90 cartoon liquor including two cars, arrested two liquor mafias

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शराब माफिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के सीवान मद्य निषेध विभाग ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान दो शराब माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने दो कार को भी जब्त किया है। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बसंतपुर और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पकड़ी गई खेप में 8पीएम व्हिस्की 65 कार्टून और ऑफिसर च्वॉइस व्हिस्की 30 कार्टून हैं। जब्त शराब की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है। वहीं, गिरफ्तार किए गए दो शराब माफियाओं की पहचान छपरा निवासी संजय कुमार और मुन्ना कुमार साह के रूप में हुई है।

सीवान मद्य निषेध विभाग की छापेमारी करने के दरम्यान 90 कार्टून  शराब पकड़े गए हैं। एक स्कॉर्पियो और एक टिगोर कार पकड़ी गई है। दोनों कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *