[ad_1]

परीक्षा केंद्र पर हंगामा करते परीक्षार्थी और वहां मौजूद स्थानीय लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में एसटीईटी परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। यहां परीक्षार्थियों ने जमकर बवाल किया। जानकारी मिलने पर एसडीओ, सदर थाना पुलिस समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। हंगामा को देखते हुए शहर के खबरा स्थित एग्जाम सेंटर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। खबरा सेंटर पर आयोजित परीक्षा रद कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के खबरा आईटी जोन में परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि केंद्र पर धांधली चल रही है। इसको लेकर वे लोग हंगामा कर रहे हैं। हंगामा की सूचना पर एसडीओ पूर्वी, एएसपी टाउन, सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे परिक्षार्थियों को शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पहली पाली की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसको देखते हुए परीक्षा को रद कर दिया गया है।
एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण मॉर्निंग शिफ्ट वाली परीक्षा में दिक्कत आई थी। इसके बाद बीएसईबी के द्वारा परीक्षा कैंसल कर दी गई है। सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम ससमय किया जा रहा है। बायोमेट्रिक सही से काम नहीं कर रहा था। ज्यादातर लोगों का एक्सेप्ट नहीं कर रहा था। परीक्षा की अगली तिथि घोषित की जाएगी। अभी सब कुछ पूरी तरह नियंत्रण में है।
एसटीईटी परीक्षा की शुरुआत आज से हो गई है। ये परीक्षा ऑनलाइन मोड में दो पालियों में होगी। एकसाथ 46 विषयों की परीक्षा होगी। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8.30 बजे से था, अंतिम प्रवेश 9.30 बजे तक था। परीक्षा दस से 12.30 बजे तक ली गई। 1.30 बजे से प्रवेश मिलेना शुरु हुआ, अंतिम प्रवेश 2.30 बजे तक हुआ। परीक्षा तीन से 5.30 बजे तक होगी।
बिहार बोर्ड के अनुसार पहली बार एक साथ 46 विषयों की एसटीईटी आयेाजित होगी। इसमें पेपर-एक में 17 विषय और पेपर-2 में 29 विषय शामिल हैं। साल 2020 में एसटीईटी परीक्षा में दो लाख के लगभग अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें दस विषयों की परीक्षा ली गई थी। इस बार बिहार बोर्ड ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के सभी विषयों को शामिल किया है। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय, परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय आदि अंकित है। अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी हो तो बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर फोन कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link