Ghaziabad ’20 हजार महीना लेकर खुलवा दो’ मसाज पार्लर, पुलिस और शख्स का सौदा करते हुए वीडियो वायरल

[ad_1]

Video viral of deal to open massage parlor in Ghaziabad

पुलिस कर्मी की फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोाशल मीडिया पर मसाज पार्लर खुलवाने का एक पुलिस चौकी में डील होने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खोड़ा थाना इलाके की एक चौकी होना बताया गया है। वीडियो में पार्लर खुलवाने वाला इंदिरापुरम के मॉल में पैसे लेकर पार्लर चलने का हवाला देता है और खोड़ा थाना इलाके की एक दुकान में मसाज पार्लर खुलवाने और उसमें चुपचाप देह व्यापार करने की एवज में 20 हजार रुपये में डील कर रहे हैं। 

वहीं डीसीपी ट्रांस हिंडन ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे दो पुलिस वालों से एक व्यक्ति बोल रहा है कि कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर खोलना चाहता हूं। इस पर कांस्टेबल पूछता है कि लडकियों का? तो व्यक्ति हामी भरते हुए कहता है कि चले ना चले मैं खोलना चाह रहा हूं। 

दोनों पुलिस वाले आपस में बात करते हैं तो कांस्टेबल उप निरीक्षक से कहता है कि लड़कियां मसाज करेंगीं लड़कों की। इस पर व्यक्ति पूछता है कि आप कुछ मत करना तो उपनिरीक्षक कहता है कि हम कुछ नहीं करेंगे लेकिन शिकायत या ट्वीट होने पर कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस व्यक्ति कहता है कि शिकायत आने पर आप हमें बता देना। 

इंदिरापुरम में चल जाएगा, यहां ना चल पाएगा

व्यक्ति बताता है कि वह अभी इंदिरापुरम मॉल में चला रहा है। यहां पर बस खोलना चाहता है। इस पर तपाक से कांस्टेबल बोलता है कि वहां पर चल जाएगा। उपनिरीक्षक पूछता है कि वहां पर क्या सिस्टम है और परमीशन। व्यक्ति कहता है कि मॉल के अंदर गौर स्पा के नाम से है। कांस्टेबल कहता है कि इंदिरापुरम, वैशलाी कौशांबी में ठीक चल जाएंगे लेकिन यहां नहीं चल पाएगा। अगर खबर वायरल, ट्वीट व शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *