Exclusive: कोड वर्ड से हो रही नशे की सप्लाई, दवाई-खाने की प्लेट, पानी की बोतल घुट्टी मतलब डोडा और चरस चाहिए

[ad_1]

Exclusive: Drug smugglers changed the code words, medicine- food plate, water bottle

गिरफ्तार किए गए आरोपी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


दवाई, एक प्लेट खाना, पानी की बोतल, बुढ़िया की घुट्टी, कोल्ड ड्रिंक, माल यानी डोडा और चरस के कोड वर्ड हैं। वर्तमान में शामली और हरियाणा का अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि में डोडा से लेकर चरस की सप्लाई कर रहे हैं।

नशीले पदार्थों को विभिन्न जिलों के सड़क किनारे स्थित ढाबों, होटलों और दो राज्यों की सीमा के आसपास ट्रक चालकों को बेचा जाता था। डोडा चार हजार रुपये किलो और एक ग्राम चरस 1 हजार में बेची जा रही थी।

मामले में कई जिलाें के पुलिसकर्मियों की भी भूमिका संदिग्ध हैं, जिसकी जांच एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ ने शुरू कर दी है। शामली जिले के झिंझाना से पकड़े गए चारों आरोपियों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *