कृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा जेल के कैदियों ने बनाई बांके बिहारी जी की पोशाक, मुख्य पुजारी को सौपेंगे कारागार मंत्री

[ad_1]

Prisoners of Mathura jail prepared the clothes of Banke Bihari Ji.

श्रीबांके बिहारी लाल के लिए तैयारी की गई पोशाक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि पहले से ही मथुरा की जेल में भगवान कृष्ण की पोशाक कैदी बनाते रहे हैं। इस बार कैदियों ने अधीक्षक से इच्छा जाहिर की है कि यदि मुख्य पुजारी महोदय अनुमति दें तो जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीबांके बिहारी जी को पहनायी जाने वाली पोशाक बनाएं।

मुख्य पुजारी से जेल अधीक्षक ने वार्ता की। मुख्य पुजारी ने अनुमति दी और कैदियों ने मिलकर बिहारी जी के लिए पोशाक तैयार की। कुल मिलाकर 8 बंदियों ने यह पोशाक तैयार की है और इसे बनाने में 1 सप्ताह का समय लगा है। 

ये भी पढ़ें – घोसी उपचुनाव: सपा ने सीओ पर मुस्लिम मतदाताओं की आईडी छीनने का लगाया आरोप, डीजी बोले- सबकुछ सामान्य

ये भी पढ़ें – भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग, मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो

कारागार मंत्री प्रजापति ने बताया कि कल शाम 5:00 बजे वे स्वयं बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे और जेल अधीक्षक मथुरा की उपस्थिति में मुख्य पुजारी को बंदियों द्वारा निर्मित पोशाक सौंपेंगे। मुख्य पुजारी के माध्यम से बांके बिहारी जी बंदियों द्वारा बनाई गई पोशाक को धारण करेंगे। बांके बिहारी जी को पहनायी जाने वाली पोशाक में बिहारी जी का लहंगा, पिछवाई,ओढ़नी, बिछौना, कमरबंद और चोटिला शामिल है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *