Garena Free Fire भारत में अब कई हफ्ते देर से होगी लॉन्च, जानें आखिर क्या है वजह

[ad_1]

Garena Free Fire Launch Date Delayed: पिछले हफ्ते ही, गरेना ने भारत में अपने पसंदीदा बैटल रॉयल गेम, फ्री फायर को फिर से लॉन्च करने की घोषणा की थी. कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गेम 5 सितंबर को फ्री फायर इंडिया के रूप में फिर से लॉन्च होगा और इसमें इंडियन प्लायर्स के लिए खास सुविधाएं होंगी. हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉन्च में अब कुछ हफ्तों की देरी होगी क्योंकि गरेना प्लेयर्स के लिए सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस लाने की दिशा में काम कर रहा है. गेमिंग कंपनी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की. भारतीय गरेना फ्री फायर इंडिया के लॉन्च का उत्साहपूर्वक इंतजार कर रहे हैं जो एक रॉयल बैटल गेम है. कंपनी ने कहा कि वे भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भारतीय यूजर्स को संपूर्ण अनुभव के लिए गेमिंग सर्वर के पूर्ण स्थानीयकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. कंपनी ने कहा, हम आपके समर्थन के लिए हमारे फ्री फायर इंडिया समुदाय को धन्यवाद देना चाहते हैं, और उम्मीद करते हैं कि जब तक हम आपके लिए अंतिम बैटल रॉयल एक्सपीरियंस लाने पर काम करेंगे, तब तक आप हमारा साथ देंगे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *