[ad_1]

Azamgarh: राजेश आजाद के ससुराल पर भी एनआईए का छापा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कुछ लोगों को अगल-अलग स्थानों से हिरासत में ले लिया है। इसके बाद से ही उक्त लोगों से जुड़े स्थानों पर दबिश की कवायद चल रही है। एनआईए द्वारा पकड़े गए लोगाें में देवरिया जिला निवासी राजेश आजाद भी शामिल है। जिसकी ससुराल जिले के तहबरपुर थाना अंतर्गत बैरमपुर गांव में है। मंगलवार की अल सुबह पांच बजे एनआईए की टीम बैरमपुर स्थित राजेश के ससुराल पहुंची और जांच पड़ताल किया। इस दौरान एक कमरे से कागज के कुछ टुकड़े लेकर टीम वापस रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें- Varanasi: NIA की पूछताछ के बाद BHU की छात्राओं का बयान, ‘हम डरने वाले नहीं, माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है’
देवरिया जिला के मूल निवासी राजेश आजाद जन मुक्ति मोर्चा के नाम से एक संगठन चलाते है। उनकी ससुराल जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी निहोर के घर है। राजेश निहोर के सबसे छोटे दामाद है और अक्सर ही वह अपनी ससुराल आते-जाते रहते है। जिले में मंदुर हवाईअड्डा विस्तार के विरोध में चल रहे खिरियाबाग आंदोलन में भी वे बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे थे। किसी मामले में एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
[ad_2]
Source link