[ad_1]

NIA की पूछताछ के बाद BHU की दो छात्राएं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के महामानपुरी कॉलोनी स्थित एक घर में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापा मारा। छापेमारी में एनआईए की टीम एक घर में घुसी और वहां मौजूद एक छात्र संगठन से जुड़ी बीएचयू की दो छात्राओं से आठ घंटे पूछताछ की। उत्तर प्रदेश में नक्सल गतिविधियों से संबंधित जुड़े एक मामले में दोनों छात्राओं से पूछताछ हुई।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। सबके जेहन में अब बस एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का अर्बन नक्सल कनेक्शन क्या है और कौन हैं वो दो लड़कियां जिनसे एनआईए ने आठ घंटे पूछताछ की।
नौ महीने पहले क्या हुआ था ?
साल 2023 की शुरुआत में ही अर्बन नक्सलियों की हलचल सामने आई थी। तभी से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सहित पूर्वांचल के दो दर्जन महाविद्यालयों में अर्बन नक्सलियों ने अपनी पैठ गहरी कर ली थी। इन सबका मकसद युवाओं में राष्ट्र विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देना था। उसी समय सुरक्षा एजेंसियों ने 130 अर्बन नक्सलियों को चिह्नित कर लिया था। जनवरी 2023 में यह बात भी सामने आई थी कि अर्बन नक्सल से जुड़े लोग धरना और विरोध प्रदर्शन के जरिये माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में अपनी पैठ बनाने के बाद अर्बन नक्सली स्वयं सेवी संगठनों (एनजीओ) व अन्य छोटे संगठनों के माध्यम से पूर्वांचल के अन्य जिलों में अपना विस्तार करने में लगे हैं। इस संबंध में ठोस इनपुट मिलने के बाद प्रदेश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों ने वाराणसी व पूर्वांचल भर में सक्रिय 130 अर्बन नक्सलियों को चिह्नित किया था।
[ad_2]
Source link