Bihar: जदयू कार्यालय चक दे इंडिया का पोस्टर लगते ही हटवा दिया गया, इन दो बड़े चेहरे की तस्वीर ही गायब थी

[ad_1]

The poster was removed from the JDU office as soon as it was put up; Nitish Kumar, Lalan Singh, Tejashwi Yadav

जदयू कार्यालय से पोस्टर हटाते कार्यकर्ता।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विपक्षी दलों को एकजुट करने में अगुवा की भूमिका निभाने वाले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ऑफिस में एक पोस्टर लगा। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पोस्टर लगने के साथ ही उतरवा दिया गया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के आदेश पर पोस्टर हटाया गया। पोस्टर हटाए जाने का कारण भी चौंकाने वाले ही हैं। दरअसल, विपक्षी दलों के सभी प्रमुख नेता की तस्वीर इस पोस्टर में लगाई गई लेकिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तस्वीर गायब थी। 

पोस्टर में लिखा था जीतेगा इंडिया

जदयू के कार्यालय के एक हॉल में जब यह पोस्टर लगा तो इसमें लिखा था कि “जीतेगा इंडिया”, “चक दे इंडिया”। पोस्टर सीएम नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत सभी प्रमुख नेताओं की तस्वीर तो दिख रही थी लेकिन महागठबंधन के दो अहम चेहरे नहीं दिखे। इसके बाद जैसे ही जदयू के शीर्ष नेतृत्व को इस बात की भनक लगी तो फौरन फोस्टर लगवा दिया। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *